रुद्रपुर: नशीला प्रदार्थ पिलाकर विधवा से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर , अमृत विचार। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक पर अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी का भी आरोप है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने …
रुद्रपुर , अमृत विचार। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक पर अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी का भी आरोप है।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने कोर्ट में दायर प्रार्थना पत्र में कहा कि वह विधवा है और परिवार के साथ रहती है। बताया कि इसी बीच उसकी मुलाकात सुभाष कॉलोनी निवासी एक युवक से हो गई। जिसने उसे सिडकुल में नौकरी दिलाने को झांसा दिया। इस दौरान उस युवक का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया।
पीड़िता के मुताबिक एक दिन उसके बच्चे मायके हल्द्वानी गये हुए थे और वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि युवक उसके घर आ गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद नशे की हालत में आरोपी ने उसे धमकी देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाये और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई।
जिसकी शिकायत उसने पुलिस से करनी चाही तो आरोपी वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का उस पर दबाव बनाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
