हल्द्वानी: सालिडवर्क्स व यूनिग्राफिक्स कोर्स के लिए होगा पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की सोसाइटी इलेक्ट्रानिकी सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र रामनगर में होली के बाद सालिडवर्क्स एवं यूनिग्राफिक्स के प्रशिक्षण को होली के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ऑफ लाइन होंगे। एमएसएमई द्वारा जहां लघु उद्योग करने वालों को लोन बांटे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की सोसाइटी इलेक्ट्रानिकी सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र रामनगर में होली के बाद सालिडवर्क्स एवं यूनिग्राफिक्स के प्रशिक्षण को होली के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ऑफ लाइन होंगे।

एमएसएमई द्वारा जहां लघु उद्योग करने वालों को लोन बांटे जा रहे है, वहीं प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा विद्यार्थियों को उद्योग के लिए तैयार भी किया जा रहा है। इसी के तहत एमएसएमई कैंपस में संचालित इलेक्ट्रॉनिकी सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र में युवाओं को मशीनरी एवं डिजायन का निशुल्क कोर्स कराया जा रहा है। मैकेनिकल ट्रेनर निर्मल अधिकारी ने बताया कि केंद्र में सभी तरह की मशीनरी का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।

ताकि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा स्वरोजगार तथा नौकरी में अपना भविष्य बना सके। उन्होंने बताया कि होली के बाद केंद्र में सालिड वर्क्स एवं यूनिग्राफिक्स का प्रशिक्षण शुरू होगा। उन्होंने बताया कि दोनों कोर्स चार सप्ताह के लिए हैं।
इसमें इंटरमीडिए एवं हाईस्कूल के बाद आईटीआई करने वाले विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि 25-25 युवाओं को दोनों बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों कोर्स के लिए मार्च तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू होगा।

संबंधित समाचार