हल्द्वानी: अब खुद आओगे तभी होगा आरटीओ का काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत  विचार। आरटीओ विभाग ने कार्यालयी काम में दलालों की दखल अंदाजी पर रोक लगाते हुए नियम और भी सख्त कर दिए हैं। अब संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या गाड़ी से जुड़ा कोई भी काम करवाने आपको खुद ही आना होगा। इसके लिए दलालों या किसी अन्य व्यक्ति के हाथ …

हल्द्वानी, अमृत  विचार। आरटीओ विभाग ने कार्यालयी काम में दलालों की दखल अंदाजी पर रोक लगाते हुए नियम और भी सख्त कर दिए हैं। अब संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या गाड़ी से जुड़ा कोई भी काम करवाने आपको खुद ही आना होगा। इसके लिए दलालों या किसी अन्य व्यक्ति के हाथ फाइल भेजने पर आपका काम नहीं होगा। आरटीओ प्रशासन ने कार्यालय में दलालों का दखल खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

एआरटीओ प्रशासन विमल पांडे ने बताया कि विभाग की सभी सेवाएं ऑनलाइन हैं। लर्निंग और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सिर्फ टेस्ट देने और सत्यापन के लिए कार्यालय आना होता है। इसके अलावा टैक्स जमा कराने की सुविधा भी ऑनलाइन है। ऐसे में लोगों को काम कराने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति की जरूरत नहीं है।

लोगों की सहायता के लिए प्रशासनिक भवन में हेल्पडेस्क स्थापित की गई है। ऐसे में लोग अपने काम के लिए स्वयं ही आएं। अगर किसी भी अनुभाग में काम को लेकर कोई परेशानी होती है तो समस्या लेकर सीधा अधिकारियों से मिल सकते हैं। एआरटीओ विमल पांडे ने बताया कि कार्यालय परिसर में इससे बाहरी वाहनों की भीड़ से अव्यवस्था भी हो जाती है। ऐसे में जो लोग अपना काम करवाने कार्यालय आयेंगे तो उनको वाहन खड़ा करने की जगह आसानी से मिल जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज