टनकपुर: ऐतिहासिक पूर्णागिरि मेला शुरू
टनकपुर, अमृत विचार। देश के सुविख्यात मां पूर्णागिरि धाम मेले का शनिवार को सरकारी तौर पर शुभारंभ हो गया है। मां के जयकारों के बीच मुख्य अतिथि आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने गाजे बाजों व कलश यात्रा के साथ धाम के पुजारी गिरीश चंद्र पांडे के मंत्रोच्चारण के बीच ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार पर फीता …
टनकपुर, अमृत विचार। देश के सुविख्यात मां पूर्णागिरि धाम मेले का शनिवार को सरकारी तौर पर शुभारंभ हो गया है। मां के जयकारों के बीच मुख्य अतिथि आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने गाजे बाजों व कलश यात्रा के साथ धाम के पुजारी गिरीश चंद्र पांडे के मंत्रोच्चारण के बीच ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार पर फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
मेला 89 दिनों (15 जून) तक चलेगा। इस दौरान देश के विभिन्न प्रान्तों के साथ साथ पड़ोसी देश नेपाल से दर्शनार्थी माँ पूर्णागिरि के दर्शन को पहुचेंगे। उद्घाटन समारोह में आयुक्त रावत ने कहा देश में सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करना उनका सौभाग्य है।
