अर्जेंटीना के पूर्व रग्बी खिलाड़ी की पेरिस में गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। अर्जेंटीना के पूर्व रग्बी खिलाड़ी फेडेरिको मार्टिन अरामबुरु (Federico Martín Aramburú) की शनिवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वह 42 वर्ष के थे। अरामबुरु ने 22 बार अर्जेटीना के लिए रग्बी खेला तथा वह फ्रांस में 2007 में खेल गए विश्व कप टीम के खिलाड़ी …

पेरिस। अर्जेंटीना के पूर्व रग्बी खिलाड़ी फेडेरिको मार्टिन अरामबुरु (Federico Martín Aramburú) की शनिवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वह 42 वर्ष के थे। अरामबुरु ने 22 बार अर्जेटीना के लिए रग्बी खेला तथा वह फ्रांस में 2007 में खेल गए विश्व कप टीम के खिलाड़ी भी थे।

फ्रांस के राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र ल’एक्विप के अनुसार पेरिस में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। समाचार पत्र ने बताया कि अरामबुरु की तड़के एक समूह के साथ बहस हुई थी। जिसके बाद कार में वापस लौटे लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार स्टेडियम के बड़े पर्दे पर इंग्लैंड के खिलाफ फ्रांस के सिक्स नेशंस के फायनल से पहले अरामबुरु को श्रद्धांजलि दी गई। पेरिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को तीन संदिग्धों की तलाश है।

ये भी पढ़ें : मालदीव में ‘Sports Icon’ के सम्मान से नवाजे गए सुरेश रैना, कई दिग्गजों को पछाड़ा

संबंधित समाचार