बॉलीवुड: सिद्धांत चतुर्वेदी, आदर्श गौरव और अनन्या पांडे ने शुरू की ‘खो गए हम कहां’ की शूटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, आदर्श गौरव और अनन्या पांडे ने अपनी आने वाली फिल्म ‘खो गए हम कहां’ की शूटिंग शुरू कर दी है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर कर ‘खो गए हम कहां’ की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। इन तस्वीरों में वह अपने को-स्टार के …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, आदर्श गौरव और अनन्या पांडे ने अपनी आने वाली फिल्म ‘खो गए हम कहां’ की शूटिंग शुरू कर दी है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर कर ‘खो गए हम कहां’ की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। इन तस्वीरों में वह अपने को-स्टार के साथ मिरर के सामने खड़े होकर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। पहली फोटो में सिद्धांत, आदर्श गौरव के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं, दूसरी तस्वीर में अनन्या पांडे के साथ सेल्फी ले रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya ?? (@ananyapanday)

वहीं, तीसरी तस्वीर में आदर्श गौरव सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं, जबकि सिद्धांत मेकअप चेयर पर बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ज़ोया अख्तर, रीमा कागती और अर्जुन वरेन सिंह द्वारा लिखित इस फिल्म की कहानी मुंबई के तीन दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है, जो पर्दे की दुनिया में खो जाते हैं। अर्जुन वरेन सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनन्या के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी वर्तमान पीढ़ी के सात तालमेल बिठाती हुई दिखाई देंगी। जो आज सोशल मीडिया के जाल से ग्रस्त है।

पिछले साल हुआ था फिल्म का एलान

आपको बता दें, इस फिल्म का एलान फिल्म निर्माताओं ने पिछले साल सितंबर में फिल्म एनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर किया था, जिसमे सिद्धांत चतुर्वेदी, गौरव आदर्श और अनन्या पांडे साथ में मस्ती करती दिख रही हैं। साथ ही अपने-अपने फोन में खोए हुए दिख रहे हैं। अर्जुन वलेन सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के बैनर तले बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-बलिया: कीचड़ की छींटे पड़ने पर विवाद, मारपीट में तीन लोग गंभीर

संबंधित समाचार