बाराबंकी: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र बड्डूपुर अंतर्गत औलियापुर गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का आरोप है कि 2 वर्ष पहले शादी हुई थी और शादी के बाद से …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र बड्डूपुर अंतर्गत औलियापुर गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का आरोप है कि 2 वर्ष पहले शादी हुई थी और शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मोटे दहेज के लिए मेरी बेटी को परेशान कर रहे थे। जिसके चलते आज उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

सूचना पर पहुंची बड्डूपुर पुलिस को मृतका का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसको आवश्यक परीक्षण हेतु जिला विच्छेदन गृह भेज दिया। साथ ही पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

मृतक विवाहिता के भाई ने बताया कि ससुराल के लोग आए दिन पैसे की मांग करते थे। पति भी पैसों की मांग करते हुए कहता था हमारे पास कर्ज ज्यादा है, इसलिए अपने यहां से रुपए लेकर आओ। इसी के चलते हमारी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं इस संबंध में बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर को आधार मानते हुए ससुराली जनों पर दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

पढ़ें-अयोध्या: बोर्ड परीक्षा में चार दिन शेष, प्रवेश पत्र सोमवार से होगा वितरित

संबंधित समाचार