रुद्रपुर में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से शाहजहांपुर निवासी युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। होली के दिन दोस्तों के साथ नहाने गया युवक तालाब में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचना दी। मूलरूप से बांदा, शाहजहांपुर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। होली के दिन दोस्तों के साथ नहाने गया युवक तालाब में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचना दी।
मूलरूप से बांदा, शाहजहांपुर (यूपी) और हाल वार्ड नंबर पांच, जगतपुरा निवासी अंकित सिंह (26) ट्रांजिट कैंप स्थित एक दुकान में काम करता था।

होली के दिन वह अपने कुछ साथियों के साथ होली खेलने के लिए गंगापुर रोड पर गया था। वहां वह तालाब में नहाने लगा। काफी देर होने पर उसके एक दोस्त को छोड़कर अन्य सभी साथी घर लौट आए। बताया जा रहा है कि इस दौरान अंकित तालाब में डूबने लगा। यह देख वहां मौजूद उसके दोस्त से शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए और अंकित को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर उसके अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर के न होने पर वह लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गये। वहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

संबंधित समाचार