पीलीभीत: सड़क हादसे में मासूम की मौत, मचा कोहराम
पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर बाला जी गल्स इंटर कॉलेज के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक, पत्नी और दो बच्चों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक पर सवार बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्ची समेत दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे …
पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर बाला जी गल्स इंटर कॉलेज के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक, पत्नी और दो बच्चों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक पर सवार बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्ची समेत दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे की मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बरेली जनपद के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम पटना निवासी राजवीर सिंह अपनी पत्नी सुनीता देवी तथा चार वर्षीय पुत्र विमल बाबू व पांच वर्षीय पुत्री अर्चना के साथ बाइक से अपनी ससुराल बरखेड़ा के ग्राम अधकटा जा रहा था। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर स्थित बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज के समीप पहुंचते ही पीछे से तेज गति से ट्रक ने राजवीर की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजवीर का बेटा विमल बाबू बाइक से मार्ग पर गिर गया। उसके गिरते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पिता राजवीर, माता सुनीता देवी तथा बहन अर्चना देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने बच्चे को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजवीर उनकी पत्नी तथा बेटी को गहन चिकित्सा के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने भागने वाले ट्रक को चीनी मिल चौकी के हवाले कर दिया है। अचानक हुए इस हादसे से मां सुनीता देवी तथा उसके पिता राजवीर का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: कार और टेंपो की टक्कर, दो की मौत, चार घायल
