IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स ने की खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था, देखें इनसाइड तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) का आगाज़ मुंबई में 26 मार्च से किया जाएगा। इस लीग का आखिरी मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। ऐसे में सभी टीमें इस वक्त मुंबई में मौजूद हैं और तैयारियों में जुटी हुई हैं। आईपीएल टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। दिल्ली कैपिटल्स …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) का आगाज़ मुंबई में 26 मार्च से किया जाएगा। इस लीग का आखिरी मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। ऐसे में सभी टीमें इस वक्त मुंबई में मौजूद हैं और तैयारियों में जुटी हुई हैं। आईपीएल टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेयर्स ने फन एरिया बनाया है, जहां खिलाड़ी रिलैक्स कर सकते हैं। आइए देखते हैं दिल्ली कैपिटल्स की खूबसूरत एरिया की इनसाइड तस्वीरें..

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और ट्विटर पर कुछ तस्वीरें की शेयर की हैं। जिसमें अलग-अलग सुविधाओं को दिखाया गया है। इसमें वीडियो गेम, पूल गेम खेलने की जगह हैं।

इन तस्वीरों में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत, अक्षर पटेल समेत अन्य सभी खिलाड़ी दिख रहे हैं। साथ ही मस्ती कर हुए नजर आ रहे हैं।

इस एरिया में एंट्री गैलरी, एग्जिट गैलरी, सिटिंग एरिया, गेमिंग एरिया समेत अन्य सुविधाएं हैं। साथ ही होटल के टैरेस पर स्टे के लिए भी व्यवस्था की गई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई के द ताज पैलेस में रुकी हुई है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक भी बार आईपीएल नहीं जीता है। ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम 2020 में ज़रूर फाइनल में पहुंची थी। लेकिन, खिताब से चूक गई थी।

इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत के हाथ में है, टी अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।

आपको बता दें 27 मार्च को 3.30 बजे दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होना है।

ये भी पढ़ें : IPL 2022: सीएसके की चिंता बढ़ी, भारत आने के लिए मोईन अली को नहीं मिला वीजा, फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ में किया था रिटेन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता