हल्द्वानी: महंगाई का झटका, आंचल दूध दो रुपये लीटर महंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी की जेब पर फिर से झटका लगा है। सहकारी दूध कंपनी आंचल ने दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। आंचल प्रबंधन ने मूल्य बढ़ाने के पीछे बाजार की प्रतिस्पर्धा को कारण बताया है। आंचल दूध से जुडे़ दुग्ध उत्पादकों का भुगतान पिछले दिनों दो रुपए प्रतिलीटर बढ़ाया गया था। अब …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी की जेब पर फिर से झटका लगा है। सहकारी दूध कंपनी आंचल ने दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। आंचल प्रबंधन ने मूल्य बढ़ाने के पीछे बाजार की प्रतिस्पर्धा को कारण बताया है।


आंचल दूध से जुडे़ दुग्ध उत्पादकों का भुगतान पिछले दिनों दो रुपए प्रतिलीटर बढ़ाया गया था। अब नैनीताल दुग्ध संघ ने भी आंचल दूध के मूल्य में प्रतिलीटर की दर पर दो रुपये बढ़ा दिए हैं। आम तौर पर लोगों में सबसे ज्यादा आंचल का स्टैंडर्ड दूध पसंद किया जाता है। दुकानदारों की मानें तो पैकेट वाले दूध में करीब 70 प्रतिशत बिक्री इसी ब्रांड के दूध की होती है।

अब आंचल स्टैंडर्ड दूध में प्रति लीटर दो रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यह 48 रुपए से 50 रुपए लीटर कर दिया गया है। यही नहीं, आंचल का अन्य लोकप्रिय उत्पाद आंचल फुल क्रीम दूध के भी रेट बढ़ गए हैं। आंचल फुल क्रीम दूध 58 रुपये से बढकर 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का कहना है कि उनके साथ मार्केट में प्रतिस्पर्धा कर रही अन्य कंपनियां ज्यादा रेटों में दूध बेच रही हैं। जबकि नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा बहुत ही दाम में दूध बेच रहा है। खुद को प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने और संस्था हित के चलते फुल क्रीम और स्टैंडर्ड दूध में दो रुपये दाम बढ़ाये गए हैं। इधर, नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा बिकने वाला आंचल दूध के मूल्य से बढ़ने से आम उपभोक्ताओं को बढ़ा झटका लगा है। महंगाई के दौर और कोरोना काल में उनकी जेब ढीली होगी।

बाजार में ब्रांडेड दूध के मूल्य (प्रतिलीटर)
आंचल स्टैंडर्ड-50 रुपये
मदर डेरी-52 रुपये
पतंजलि-52 रुपये
प्रयाग-46 रुपये

संबंधित समाचार