अमरोहा : हसनपुर में दीवार गिरने से किसान की मौत, मृतक के परिजनों से मिल विधायक ने दी सांत्वना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला/हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव कांकाठेर में दीवार गिरने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हसनपुर तहसील के नेशनल हाइवे स्थित गांव कांकाठेर निवासी बहादुर पुत्र भीमसेन रविवार सुबह अपने घर की दीवार के नीचे बैठकर बात कर रहा था। तभी …

गजरौला/हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव कांकाठेर में दीवार गिरने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हसनपुर तहसील के नेशनल हाइवे स्थित गांव कांकाठेर निवासी बहादुर पुत्र भीमसेन रविवार सुबह अपने घर की दीवार के नीचे बैठकर बात कर रहा था। तभी अचानक दीवार भरभरा कर किसान के ऊपर गिर गई और किसान उसके नीचे दब गया। ईटों के नीचे दबे किसान की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल ईंटों से बाहर निकला।

परिजनों ने घायल किसान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दिखाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। कहा कि वह और सरकार उनके साथ इस दुख की घड़ी में खड़ी है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

मृतक किसान बहादुर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में 15 साल का बेटा हरिचंद, 12 साल का बेटा सुमित, 10 साल की बेटी मीनाक्षी, 5 साल की बेटी रोहिणी हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दीवार के नीचे दब जाने से किसान की मौत हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई लोग घायल

संबंधित समाचार