पीलीभीत: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
पीलीभीत, अमृत विचार। बीसलपुर क्षेत्र के गांव मंडरा सुमन के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भाग रहे चालक को पुलिस …
पीलीभीत, अमृत विचार। बीसलपुर क्षेत्र के गांव मंडरा सुमन के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भाग रहे चालक को पुलिस ने ट्रक समेत अपने कब्जे में ले लिया। बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर बहानपुर निवासी रफीक अहमद (23) भट्टे पर काम करने जा रहा था। रास्त में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने सेल्समैन को मारी गोली, हालत गंभीर
