बहराइच: पत्नी की विदाई न करने से आहत युवक ने खाया जहर, मेडिकल कॉलेज हुआ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट के लौकिहा गांव में मायके से पत्नी की विदाई न होने से क्षुब्ध पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के लौकिहा गांव निवासी कमलेश ने सोमवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद …

बहराइच। खैरीघाट के लौकिहा गांव में मायके से पत्नी की विदाई न होने से क्षुब्ध पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के लौकिहा गांव निवासी कमलेश ने सोमवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई, आनन-फानन में परिजन सीएचसी शिवपुर लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि कमलेश थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव अपनी ससुराल बीते दिनों गया हुआ था। वहां कुछ पत्नी से कहा सुनी हुई और बच्चों को लेकर घर चला आया।

इस दौरान पत्नी के घर ना आने पर सोमवार की सुबह फोन पर ससुरालियों से बात की तो आरोप है कि उन्होंने कहा कि चाहे जहर खा ले या फांसी लगा ले पत्नी घर नहीं आएगी। जिस से आहत होकर कमलेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

पढ़ें- बरेली: भाजपा को वोट देने पर तीन तलाक की नौबत आई, पति ने घर से निकाला

संबंधित समाचार