रायबरेली: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर पुलिस चौकी में पौधरोपण कर दिया संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले की घुरवारा पुलिस चौकी पर अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर पौध रोपण करके वन संरक्षण का संदेश दिया गया है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने सोमवार को पूरे पुलिस स्टाफ के साथ चौकी परिसर में कई पौधे रोपे है। उन्होंने इस मौके पर चौकी पहुंचे ग्रामीणों से भी पौध रोपण करके वन …

रायबरेली। जिले की घुरवारा पुलिस चौकी पर अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर पौध रोपण करके वन संरक्षण का संदेश दिया गया है।

चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने सोमवार को पूरे पुलिस स्टाफ के साथ चौकी परिसर में कई पौधे रोपे है। उन्होंने इस मौके पर चौकी पहुंचे ग्रामीणों से भी पौध रोपण करके वन संपदा को विस्तार देने की अपील की है। उनका कहना था कि वन संपदा हमारे प्रकृति की धरोहर है , इसकी रक्षा करना और इसको विस्तार देना हम सबका कर्तव्य है। इस मौके पर प्रमुख रूप से संतराज यादव , संजीव कुमार , जितेंद्र सिंह , सागर सिंह और सौरभ मिश्र आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-एमएलसी चुनाव: सपा प्रत्याशी हीरालाल ने भरा पर्चा, आज भाजपा प्रत्याशी करेंगे नामांकन

संबंधित समाचार