Rashami Desai Photos: रश्मि देसाई ने करवाया पिंक ड्रेस में फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस हार बैठे दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री  खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने अपनी क्यूटनेस से हर किसी को मदहोश कर दिया है। रश्मि की लेटेस्ट फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, …

मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री  खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने अपनी क्यूटनेस से हर किसी को मदहोश कर दिया है। रश्मि की लेटेस्ट फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।

Image

रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वो पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने लुक को दो चोटी के साथ पूरा किया है।

तस्वीरों पर नजर डालें तो रश्मि गुलाबी रंग का पैंटसूट पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जिसे और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने ब्लैक शॉर्ट कॉर्सेट टॉप के साथ ड्रेस को पेयर किया हुआ है।

 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी हर तस्वीर में रश्मि अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उनका कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन उनके लुक को और भी ज्यादा ग्लैमरस बना रहा है।

अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ रश्मि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। रश्मि देसाई अपने पति नंदीश संधू से तलाक लेकर अलग हो चुकी हैं।

रश्मि देसाई की इन तस्वीरों के साथ-साथ उनके कैप्शन को भी फैंस एडमायर कर रहे हैं। रश्मि ने कैप्शन में लिखा है, ‘नंबर 1 होने के लिए आपको ऑड होना होगा’। जैसे ही रश्मि ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें साझा कीं, पोस्ट पर उनके फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

इन दिनों रश्मि देसाई बिग बॉस कंटेस्टेंट उमर रियाज के संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई की शानदार फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर उनके 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो उन्हें बेहद पसंद करते हैं।

संबंधित समाचार