उन्नाव: युवती समेत दो के शव फांसी के फंदे से लटके मिले, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सदर कोतवाली व दही थाना क्षेत्र में युवती समेत दो लोगों के शव संदिग्ध हालातों में फांसी के फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाली के हल्का नंबर एक अन्तर्गत नांदाखेड़ा गांव के निकट सोमवार सुबह ग्रामीण उस समय हतप्रभ रह …

उन्नाव। सदर कोतवाली व दही थाना क्षेत्र में युवती समेत दो लोगों के शव संदिग्ध हालातों में फांसी के फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाली के हल्का नंबर एक अन्तर्गत नांदाखेड़ा गांव के निकट सोमवार सुबह ग्रामीण उस समय हतप्रभ रह गए जब एक युवक का शव पेड़ से बंधे नायलान की रस्सी के फंदे से लटका मिला। यह बाग गांव के ही विनोद सिंह की बताई जा रही है।

शव मिलने की सूचना फैलते ही वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंचे हल्का प्रभारी प्रेमचन्द्र पांडेय शव को कब्जे में लेते हुए नीचे उतरवाया। जमा तलाशी में उसकी पर्स से बरामद आधार कार्ड के जरिए उसकी शिनाख्त माखी थाना क्षेत्र के सथरा गांव निवासी सुजीत कुमार (20) पुत्र सोनेलाल पासी के रुप में हुई।

हल्का प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मृतक लुधियाना में काम करता था। बीते दिन माता पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद वह लुधियाना जाने की बात कह कर घर निकला था।

दूसरी घटना दही थाना क्षेत्र के झंझरी गांव की है। यहां विशुन पाल की बेटी (20) स्वाती का शव संदिग्ध हालातों में घर के अंदर छत के कुंडे से बंधे रस्सी के फंदे से झूलता मिला। पिता विशुन पाल ने बताया कि सुबह तकरीबन 9ः00 बजे वह और उसकी पत्नी बिटाना खेतों पर बरसीन काटने गए थे। जबकि बेटा अंकुर ड्यूटी पर गया था। बेटी स्वाती घर पर अकेली थी।

10 बजे जब वह खेतों से लौट कर आया तो बेटी का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका शहर के एक डिग्री कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस संबंध में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। पिता की सूचना थानाध्यक्ष दही राघवेंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव: सूना घर पाकर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार