कर्नाटक हिजाब विवाद: परीक्षा छोड़ने वालों को दोबारा मौका नहीं- शिक्षा मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। फिलहाल में ही हिजाब विवाद पर कक्षाओं में हिजाब पहनकर कक्षा में प्रवेश को लेकर दायर की गई सभी याचिकाओं को कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी जिसको लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनों में काफी स्कूली छात्र-छात्राओं ने परीक्षा भी छोड़ी है। इसी क्रम में कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी …

बेंगलुरु। फिलहाल में ही हिजाब विवाद पर कक्षाओं में हिजाब पहनकर कक्षा में प्रवेश को लेकर दायर की गई सभी याचिकाओं को कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी जिसको लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनों में काफी स्कूली छात्र-छात्राओं ने परीक्षा भी छोड़ी है। इसी क्रम में कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि हिजाब प्रदर्शनों के कारण जिन विद्यार्थियों ने परीक्षाएं नहीं दी हैं, उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा। परीक्षा में अनुपस्थित रहने वालों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।

साथ ही नागेश ने कहा कि परीक्षाओं की प्रकृति प्रतियोगात्मक होती है, ऐसे में अनुपस्थित रहने वालों के लिए मानवीय आधार पर विचार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अदालत ने जो कुछ कहा, हम उसका पालन करेंगे। परीक्षा में अनुपस्थित रहने की वजह चाहे हिजाब प्रदर्शन हो, खराब सेहत हो, उपस्थित होने में असक्षम या पढाई न करना हो, यह एक प्रमुख तथ्य तो है, पर कोई कारण नहीं।

मदरसों में शिक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि कर्नाटक के मदरसों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और समकालीन शिक्षा नहीं मिल पा रही है। अगर मदरसा चाहे तो सरकार की ओर से उन्हें औपचारिक और एक समान शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। मदरसों को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से धन मुहैया कराया जाता है। हालांकि, इस बात पर फैसला सभी से राय-विचार के बाद लिया जाएगा।
बताते चलें कि कक्षाओं में प्रवेश करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं में कर्नाटक हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज करने पर छात्र-छात्रओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जल्द ही सुनवाई का स्कूलों में हिजाब पहनकर प्रवेश को लेकर फैसला आ सकता है।

यह भी पढ़ें-
कानपुर: ACP के गनर और ड्राइवर के बीच ‘The Kashmir Files’ को लेकर हुई मारपीट, पुलिस कमिश्नर ने दोनों को किया लाइन हाजिर

संबंधित समाचार