अयोध्या: परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं शुरू, नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिले के प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में शुरू हुई परीक्षाएं 26 मार्च तक चलेंगी। दो पालियों में आयोजित परीक्षाओं में पहले दिन प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे टाट पट्टी पर तो जूनियर के डेस्क पर बैठे दिखाई दिए। शासन …

अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिले के प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में शुरू हुई परीक्षाएं 26 मार्च तक चलेंगी। दो पालियों में आयोजित परीक्षाओं में पहले दिन प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे टाट पट्टी पर तो जूनियर के डेस्क पर बैठे दिखाई दिए। शासन की ओर से दिए गए कोविड नियमों के निर्देश का पालन होता कहीं नहीं दिखा। परीक्षार्थी दूर-दूर बैठने के बजाए एक दूसरे से सटे दिखाई दिए।

 

बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा की निगरानी के लिए लगाया गया है। पहले दिन सभी 1790 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों दोनों पालियों की परीक्षा सम्पन्न कराई गई। शिक्षा क्षेत्र पूराबाजार के कंपोजिट विद्यालय अकवारा में मंगलवार सुबह 9:30 बजे परीक्षा समय से प्रारंभ हो गई। कक्षा 6, 7 व 8 के बच्चों का प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट व द्वितीय पाली में शारीरिक शिक्षा का परीक्षा हुई। बताया गया प्रश्न पत्र बच्चों की संख्या के अनुसार पर्याप्त नहीं थे।

विद्यालय में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक व शिक्षामित्र मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र मौर्य ने बताया कि एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा 6, 7 व 8 में प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट व द्वितीय पाली में शारीरिक शिक्षा की परीक्षा संपन्न कराई गई। शिक्षा क्षेत्र पूराबाजार के कंपोजिट विद्यालय ददेरा में मंगलवार सुबह 9:30 बजे परीक्षा प्रारंभ हो चुकी थी। प्रधानाध्यापक संचराज वर्मा सहित सहायक अध्यापक अनुदेशक व शिक्षामित्र मौजूद रहे। शिक्षा क्षेत्र पूराबाजार के प्राथमिक विद्यालय सराय चैमल में कुल छात्र संख्या 95 रही।

यह भी पढ़ें:-पाक-चीन ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने के इरादे से कई समझौतों पर किए दस्तखत

संबंधित समाचार