श्रीनगर में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर चलाईं गोलियां, कांस्टेबल घायल
श्रीनगर सौरा इलाके में मंगलवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दी जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को तत्काल सेना के 92बेस अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के सौरा इलाके के बलोचीपोरा …
श्रीनगर सौरा इलाके में मंगलवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दी जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को तत्काल सेना के 92बेस अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के सौरा इलाके के बलोचीपोरा में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान अपराह्न करीब दो बजकर पच्चीस मिनट (2:25) पर आतंकवादियों ने कांस्टेबल इमरान पर गोलियां चलाई। साथ ही अधिकारी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें-
चिंटेल्स पाराडाइजो मामले को लेकर खट्टर ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
