भीमताल: रिसॉर्ट में लगी आग से मचा हड़कंप
नैनीताल, अमृत विचार। भीमताल में ठंडी सड़क स्थित एक होटल में आग लग गई। होटल में आग लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया। अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन टीम के प्रकाश मेर ने बताया सुबह साढ़े दस बजे जून स्टेट तल्लीताल हल्द्वानी रोड स्थित वैन विलास रिसॉर्ट …
नैनीताल, अमृत विचार। भीमताल में ठंडी सड़क स्थित एक होटल में आग लग गई। होटल में आग लगने के बाद वहां हड़कंप मच गया। अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
अग्निशमन टीम के प्रकाश मेर ने बताया सुबह साढ़े दस बजे जून स्टेट तल्लीताल हल्द्वानी रोड स्थित वैन विलास रिसॉर्ट में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत ही अग्निशमन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई। बताया कि रिसॉर्ट में एक कमरे में आग लगी थी। यहां पर फायर यूनिट ने मिनी हाई प्रेशर से लगातार पानी डालकर आग का पूरी तरह काबू पा लिया।
आग से कोई जनहानि नहीं है। इसके बाद फायर सर्विस टीम ने मौका मुआयना कर होटल स्टाफ को उचित सावधानी बरतने की हिदायत दी। टीम में प्रकाश मेर, विपिन बडोला, गौरव कार्की व अवनीश कुमार आदि शामिल रहे। इधर पर्यटन सीजन होने की वजह से क्षेत्र में काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे।
