अमेरिका : ओकलाहोमा में दो वाहनों की टक्कर में छह छात्राओं की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिशोमिंगो (अमेरिका)। अमेरिका के दक्षिणी ओकलाहोमा में दो वाहनों की टक्कर में छह छात्राओं की मौत हो गई। ओकलाहोमा के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ओकलाहोमा हाइवे पेट्रोल (ओएचपी) की प्रवक्ता सारा स्टीवर्ट के अनुसार, छात्राओं को ले जा रहा वाहन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे टिशोमिंगो में एक अन्य वाहन से टकरा …

टिशोमिंगो (अमेरिका)। अमेरिका के दक्षिणी ओकलाहोमा में दो वाहनों की टक्कर में छह छात्राओं की मौत हो गई। ओकलाहोमा के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ओकलाहोमा हाइवे पेट्रोल (ओएचपी) की प्रवक्ता सारा स्टीवर्ट के अनुसार, छात्राओं को ले जा रहा वाहन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे टिशोमिंगो में एक अन्य वाहन से टकरा गया।

घटनास्थल ओकलाहोमा सिटी से लगभग 161 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। स्टीवर्ट ने कहा कि उनके पास टक्कर या छात्राओं की सही उम्र का विवरण नहीं था। दुर्घटनास्थल की तस्वीरों में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त काले रंग का एक वाहन दिखाई दे रहा है। टिशोमिंगो पब्लिक स्कूल के अधीक्षक बॉबी वेटमैन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि जिले के हाई स्कूल की छात्राओं की मृत्यु से ‘‘बड़ी क्षति’’ हुई है।

ये भी पढ़ें:- रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- अगर यूक्रेन को हथियार मुहैया कराए तो भविष्य में हो सकता है खतरनाक

संबंधित समाचार