रकुल प्रीत सिंह ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, लगाया बोल्डनेस का तड़का
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अटैक’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसी बीच रकुल ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। रकुल …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अटैक’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसी बीच रकुल ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

रकुल का ये ग्लैमरस अंदाज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। रकुल की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने नीचे बैठकर एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं।

इन फोटोज़ में रकुल प्रीत सिंह स्टाइलिश आउटफिट में बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रहीं हैं, जिन पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में रकुल प्रीत सिंह ने अपने बालों को खुला छोड़ा है और स्मोकी के साथ सिल्वर झुमकों को पेयर किया।

रकुल प्रीत सिंह ने एक बार फिर अपने गॉर्जियस अंदाज से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। रकुल प्रीत सिंह ने जैसे ही लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर सोशल मीडिया पर शेयर की तो ये मिनटों में वायरल हो गईं।

रकुल प्रीत सिंह ने कैप्शन में लिखा, Some fear the fire , some become it ?। वहीं इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट्स की बरसात कर दी है। एक यूजर ने कमेंट्स में लिखा, Amazing baby ?। दूसरे ने लिखा, मुझसे? बात करनी हो तो follow करके Inbox करो ❤️❤️।

अगर रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई फिल्में कतार में हैं। जल्द ही उन्हें फिल्म ‘अटैक’, ‘रनवे 34’, ‘डॉक्टर जी’, ‘छतरीवाली’ और ‘थैंक गॉड’ में देखा जाने वाला है। हिन्दी सिनेमा के अलावा रकुल के पास कई साउथ फिल्मों के ऑफर्स भी हैं।

ये भी पढ़ें : Sara Tendulkar Photos : लंदन में खिलखिलाती नजर आईं सारा तेंदुलकर, तस्वीरों पर फैंस लुटा रहे हैं प्यार
