सीतापुर: माध्यमिक शिक्षा परिषद की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे छात्र
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षाओं में बैठने वाले संस्थागत छात्राओं के प्रवेश पत्रों में गलत विषय दर्ज हो जाने के कारण इसके संसोधन के लिए छात्र छात्राएं इधर उधर भटक रहे हैं। गौरतलब है कि बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होने जा रही है। बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले …
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षाओं में बैठने वाले संस्थागत छात्राओं के प्रवेश पत्रों में गलत विषय दर्ज हो जाने के कारण इसके संसोधन के लिए छात्र छात्राएं इधर उधर भटक रहे हैं।
गौरतलब है कि बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होने जा रही है। बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले संस्थागत छात्रों को जारी प्रवेश पत्रों में चयनित विषय के स्थान पर दूसरे विषय प्रवेश पत्रों पर अंकित हो गए हैं।
इस कारण उक्त संसोधन संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्यों द्वारा सही करने के निर्देश शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशक लखनऊ द्वारा 22 मार्च को एक आदेश समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिया गया था। जिसमे प्रवेश पत्रों में इस प्रकार की त्रुटियों को कालेज के प्रधानाचार्यों द्वारा ठीक करने को कहा गया था।
लेकिन परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक सम्बन्धित छात्र छात्राओं के प्रवेश पत्रों पर किये गए इस संशोधनों को मानने को तैयार नही है। इस कारण छात्र मानसिक रूप से परेशान होकर इधर उधर टहल रहे हैं। इस संबंध में ऐसी त्रुटियों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भी अभी तक कोई निर्देश के केंद्र व्यवस्थापको को नही दिए गए हैं।
वह छात्रों की इस समस्या को प्रधानाचार्यों की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल संसोधित प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने की अनुमति दें। ऐसा न होने से तमाम गरीब छात्र परीक्षा से वंचित ही नही रह जाएंगे बल्कि उनका शैक्षिक भविष्य भी चौपट हो जाएगा।
यह भी पढे़ें-रुद्रपुर: क्या सुलझेगा थारूलैंड की भूमि का मसला…
