हल्द्वानी: दो रुपये डालकर महिला के खाते से उड़ा दिए पौने तीन लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जालसाज ने एक महिला को जालसाजी का शिकार बना लिया और खाते से लाखों रुपये की रकम उड़ा दी। जालसाज ने महिला के खाते में पति की सैलरी भेजने के नाम पर वारदात को अंजाम दिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। करायल जौलासाल निवासी हिमांशी शाही ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जालसाज ने एक महिला को जालसाजी का शिकार बना लिया और खाते से लाखों रुपये की रकम उड़ा दी। जालसाज ने महिला के खाते में पति की सैलरी भेजने के नाम पर वारदात को अंजाम दिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

करायल जौलासाल निवासी हिमांशी शाही ने कोतवाली पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार को उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे कहा कि वह उनके पति के ऑफिस से बोल रहा है और उनकी सैलरी भेजनी है। लिहाजा वह अपने बैंक खाते नंबर बता दें और महिला ने ऐसा ही किया।

कुछ ही पल बाद जालसाज ने हिमानी के एकाउंट में दो रुपए डाले और पुष्टि के लिए दोबारा फोन किया। जब महिला ने खाते में दो रुपए आने की बात कही तो जालसाज ने कहा कि कुछ देर में ओटीपी आएगा और ये ओटीपी बताना होगा। कुछ ही देर में हिमांशी के मोबाइल पर ओटीपी आ गया और उन्होंने ओटीपी जालसाज से साझा कर लिया। जिसके कुछ ही देर बाद खाते से 2 लाख 75 हजार साफ हो गए। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

खाते खुलवाने के नाम पर कइयों को ठगा
हल्द्वानी। एचडीएफसी बैंक में खाता खोलने के नाम पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी हो गई। कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़ितों ने बताया कि बरेली रोड निवासी पारस गोयल से 2500, डहरिया में रहने वाले सचिन जोशी से तीन हजार, अजीत सिंह से 2500, अमरेंद्र सिंह से खाता खोलने के नाम पर पांच हजार की रकम ऐंठ ली गई। इधर, दोनहरिया निवासी दीपक जोशी ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।

संबंधित समाचार