उन्नाव: कच्चे मकान की छत गिरने से दो मासूमों की हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के पतारी गांव में बुधवार मध्य रात्रि एक दुखद हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई। कच्चे मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे वहां सो रहे मां बेटे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह मां को सकुशल निकाल लिया  लेकिन दो बच्चों की दर्दनाक मौत …

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के पतारी गांव में बुधवार मध्य रात्रि एक दुखद हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई। कच्चे मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे वहां सो रहे मां बेटे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह मां को सकुशल निकाल लिया  लेकिन दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

पतारी गांव निवासी मुकेश कानपुर में रह कर मजदूरी करता है। उसने बताया कि उसके पड़ोस में एक नया मकान बना है। जिसकी तरी करने के लिए लगातर सबमर्सिबल पंप से पानी डाला जा रहा था। दोनों मकानों की झिरी से पानी की सीलन उसके  कच्चे मकान के लिए मुसीबत का कारण बनी।

हादसे में उसकी पत्नी सोनी को तो ग्रामीणों ने किसी तरह से बचा लिया लेकिन उसके दो बेटे हर्षित (12) व हार्दिक (6) असमय काल के गाल में समा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें- Yogi Government 2.0: शपथ ग्रहण में जानी-मानी हस्तियों को किया जा रहा आमंत्रित, कई उद्योगपति भी होंगे शामिल

संबंधित समाचार