Priyanka Chopra ने Pre-Oscars इवेंट में कैरी की ब्लैक साड़ी, फैंस बोले- प्री हॉट लग रही हैं
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ LA में रह रही हैं। दोनों कपल के घर नन्हीं मेहमान आई है, तभी से एक्ट्रेस ब्रेक पर चल रही हैं। काफी टाइम के बाद एक इवेंट में प्रियंका चोपड़ा नजर आई हैं। प्रियंका ने ऑस्कर अवॉर्ड्स से पहले एक इवेंट को …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ LA में रह रही हैं। दोनों कपल के घर नन्हीं मेहमान आई है, तभी से एक्ट्रेस ब्रेक पर चल रही हैं। काफी टाइम के बाद एक इवेंट में प्रियंका चोपड़ा नजर आई हैं। प्रियंका ने ऑस्कर अवॉर्ड्स से पहले एक इवेंट को होस्ट किया। इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी, जिसमें वो बेहद सिजलिंग लग रही है।
साड़ी में गॉर्जियस प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस ने ब्लैक साड़ी के साथ ब्लैक स्ट्रैपलेस ब्लाउज कैरी किया था। प्रियंका का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने न्यूड मेकअप के साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में स्टाइल किया था।
वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा, ‘वाओ, जबरदस्त लग रही हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘वाह साड़ी, प्री हॉट लग रही हैं।’
इवेंट को प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस मिंडी केलिंग, कुमैल नानजियानी, अंजुला आचार्य ने होस्ट किया था। इवेंट में एक्टर रिज अहमद, सुरूष अल्वी, जोसेफ पटेल और सुष्मित घोष शामिल हुए थे। ऑस्कर्स के मेन इवेंट का 27 मार्च को होना है।
पढ़ें-बाराबंकी: डॉक्टर की गैर मौजूदगी में आशा बहू ने किया एबॉर्शन, महिला की हुई मौत,अस्पताल सील
