प्रयागराज में दिखा ‘खाकी’ का खौफ, बीजेपी नेता समेत दो लोगों की हत्या करने वाले आरोपित शहर छोड़कर भागे
प्रयागराज। शहर में खुल्दाबाद के लकड़मंडी मोहल्ले में रहने वाले बीजेपी नेता दुर्गेश चौहान समेत दो की हत्या करने के मामले में पुलिस की सख्ती से आरोपित युवक शहर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस उनके करीबियों के घर में छापेमारी कर रही है। फरार अभियुक्तों का मोबाइल …
प्रयागराज। शहर में खुल्दाबाद के लकड़मंडी मोहल्ले में रहने वाले बीजेपी नेता दुर्गेश चौहान समेत दो की हत्या करने के मामले में पुलिस की सख्ती से आरोपित युवक शहर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस उनके करीबियों के घर में छापेमारी कर रही है। फरार अभियुक्तों का मोबाइल ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि इस दोहरे हत्याकांड में अभियुक्त विनय चौहान, ऋषभ और मंगल चौहान को गिरफ्तार कर गया है जबकि उनके बाकी साथी फरार हैं। पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि होली के दिन रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं दो घायल हो गए थे। इस हत्याकांड में बीजेपी नेता दुर्गेश चौहान की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि छानबीन में इस हत्याकांड में छह लोगों की भूमिका सामने आई है।
यह भी पढ़ें; रामपुर : पुलिस ने चोरी की बैटरियां बरामद कर दो को भेजा जेल
