मोबाइल गुम हो जाए तो तत्काल करें इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क, अल्मोड़ा पुलिस की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सड़क पर छिनैती या फिर कहीं और मोबाइल गुम होने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। ऐसे में कुछ पीड़ित पुलिस तक शिकायत करते हैं तो कई ऐसे भी होते हैं जो पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं कर पाते। बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा पुलिस और साइबर सेल ने लाखों रुपए के …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सड़क पर छिनैती या फिर कहीं और मोबाइल गुम होने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। ऐसे में कुछ पीड़ित पुलिस तक शिकायत करते हैं तो कई ऐसे भी होते हैं जो पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं कर पाते। बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा पुलिस और साइबर सेल ने लाखों रुपए के मोबाइल बरामद कर पीड़ितों को वापस किए। इसके साथ ही जिन्होंने गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी उनसे संपर्क कर लौटाने की कार्रवाई की जा रही है। अल्मोड़ा पुलिस टीम ने फरवरी और मार्च 2022 में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खोये हुए करीब 10 लाख रुपए की कीमत के 65 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन ने अल्मोड़ा की जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि मोबाइल खो जाता है तो तत्काल अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल (9411137157) को सूचित करें। जिससे आवश्यक ट्रैकिंग प्रक्रिया शुरू कर पुलिस टीम मोबाइल बरामद कर सके। उन्होंने बताया कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर हेल्पलाइन नंबर 14422 जारी किया है। इस नंबर भी कॉल करने या एसएमएस भेजने पर रिपोर्ट दर्ज हो जाएगी।

संबंधित समाचार