साक्षी तंवर की वेब सीरीज ‘माई’ का ट्रेलर रिलीज, अलग अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस साक्षी तंवर की वेब सीरीज ‘माई’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज माई का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसमें साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि राइमा सेन और वामिका गब्बी समेत कई जाने-माने चेहरे अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। माई एक …

मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस साक्षी तंवर की वेब सीरीज ‘माई’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज माई का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

इसमें साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि राइमा सेन और वामिका गब्बी समेत कई जाने-माने चेहरे अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। माई एक सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा की प्रोडक्शन कम्पनी क्लीन स्लेट्ज ने प्रोड्यूस किया है।

साक्षी वेबसीरीज में एक ऐसी मां की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी के कातिलों की तलाश में निकली है। उसे इस सवाल का जवाब चाहिए कि उसकी बेटी को आखिर क्यों मारा गया? ट्रेलर में साक्षी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आती हैं।

पढ़ें-अयोध्या: मोबाइल वेटनरी यूनिट के तहत बीमार पशुओं के लिए जल्द शुरू होगी एम्बुलेंस सेवा

संबंधित समाचार