UP Board Exam: अयोध्या में पहले दिन 10वीं के 3,727 विद्यार्थियों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन की परीक्षाएं सकुशल निपट गई। मंडल में सबसे अधिक परीक्षार्थी अयोध्या में अनुपस्थित रहे। यहां 10वीं की परीक्षा 3,727 विद्यार्थियों ने छोड़ दी। शिक्षा विभाग के अधिकारी दिन भर विद्यालयों का निरीक्षण करते रहे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन की परीक्षाएं सकुशल निपट गई। मंडल में सबसे अधिक परीक्षार्थी अयोध्या में अनुपस्थित रहे। यहां 10वीं की परीक्षा 3,727 विद्यार्थियों ने छोड़ दी। शिक्षा विभाग के अधिकारी दिन भर विद्यालयों का निरीक्षण करते रहे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी, प्रारम्भिक हिन्दी व इंटर में सैन्य विज्ञान व द्वितीय पाली में इंटर हिंदी व सामान्य हिन्दी की परीक्षा सम्पन्न हुई।

प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अयोध्या मण्डल के संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पाण्डेय ने अपने सचल दल के साथ परीक्षा केन्द्रों क्रमश: जनता इंटर कालेज, कूड़ेभार, रामरती इंटर कालेज, द्वारिकागंज, सरदार पटेल रामवचन बालिका इंटर कालेज, बरौंसा, श्रीमती मर्यादी इंटर कालेज, बरौंसा, श्री चंद राष्ट्रीय इंटर कालेज, गोसाईगंज और जनता इंटर कालेज, बलहरी, जबकि द्वितीय पाली में वीपी इंटर कालेज, कुड़वार, डॉ. महादेवी वर्मा कन्या इंटर कालेज, कुड़वार, बरयारशाह इंटर कालेज, भदहरा, मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज, सुलतानपुर और केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सुलतानपुर का औचक निरीक्षण किया और केन्द्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

मंडलीय कन्ट्रोल रूम के सेल प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की अनिवार्य विषय हिन्दी की परीक्षा से अयोध्या मंडल के कुल 14999 व इण्टर सैन्य विज्ञान के 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिसमें हाईस्कूल के जनपद अयोध्या में सर्वाधिक 3727, सुलतानपुर में 3137, बाराबंकी में 3042, अम्बेडकरनगर में 2847 व अमेठी में 1746 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार अमेठी में इंटर के सर्वाधिक 18 व बाराबंकी में 03 परीक्षार्थी प्रथम पाली की परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-नैनीताल: लाइफ जैकेट के बिना नौकायान कराया तो होगा लाइसेंस निरस्त

संबंधित समाचार