बरेली: आईवीआरआई परिसर में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईवीआरआई परिसर में बीएड की ट्रेनिंग करने गई छात्रा को एमएड का छात्र जबरन झाड़ियों में खीचकर ले गया। उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने किसी तरह खुद को बचाया और परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पिटाई कर पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। आईवीआरआई परिसर में बीएड की ट्रेनिंग करने गई छात्रा को एमएड का छात्र जबरन झाड़ियों में खीचकर ले गया। उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने किसी तरह खुद को बचाया और परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इज्जतनगर के एक मोहल्ले की रहने वाली बीएड की छात्रा ने बताया कि उसकी आईवीआरआई परिसर में ट्रेनिंग चल रही है। वह कई दिनों से वहां पर जा रही थी। आरोप है कि 23 मार्च को वहां ब्रजवारी विहार का रहने वाला अमन कृष्णा जो एमएड का छात्र है वह भी ट्रेनिंग पर आया था। दोपहर में 12 बजे के लगभग वह उसे जबरन खींचकर झाड़ियों की तरफ ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया।

पीड़िता ने किसी तरह से खुद का बचाया। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन करके सारी बात बताई। जिसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी की पिटाई कर दी। इसके बाद वह उसे थाने ले गए और मामले की शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आईवीआरआई परिसर के अंदर छात्रा के साथ उसके साथी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
—रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

ये भी पढ़ें-

बरेली से एसटीएफ ने  पकड़े दो तस्कर, पुरानी जेल के पास हो रही थी अफीम की डील, 35 लाख की अफीम बरामद

संबंधित समाचार