हरदोई: भाजपा नेता को थाने में दरोगा ने सुनाई खरी-खरी, मचा हड़कंप
हरदोई। मारपीट के मामले में भाजपा बूथ अध्यक्ष के भाई की पैरवी करने थाने पहुंचे भाजपा मण्डल अध्यक्ष को वहां मौजूद दरोगा ने सिर्फ खरी-खोटी ही नहीं सुनाई बल्कि उनके साथ बदसलूकी तक कर डाली। दरोगा के इस तरह के रवैए से नाराज भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने एसपी से तुरन्त एक्शन लेने की …
हरदोई। मारपीट के मामले में भाजपा बूथ अध्यक्ष के भाई की पैरवी करने थाने पहुंचे भाजपा मण्डल अध्यक्ष को वहां मौजूद दरोगा ने सिर्फ खरी-खोटी ही नहीं सुनाई बल्कि उनके साथ बदसलूकी तक कर डाली। दरोगा के इस तरह के रवैए से नाराज भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने एसपी से तुरन्त एक्शन लेने की मांग की है।
बताते चलें कि सुरसा थाने के मोना गांव की रहने वाली शिववती ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुशील के भाई के ऊपर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इस पर सुरसा मण्डल अध्यक्ष रजनीश वर्मा बूथ अध्यक्ष के भाई की पैरवी करने थाने पहुंचे। जहां पहले तो दोनों पक्षों के बीच आपसी बहस हुई। इसके बाद वहां मौजूद दरोगा प्रिंस ने मण्डल अध्यक्ष रजनीश वर्मा को खरी -खोटी ही नहीं सुनाई बल्कि उनके साथ बद-सुलूकी तक कर डाली।
दरोगा के इस रवैए की जानकारी होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज काफी नाराज़ हुए। उन्होंने इस बारे में एसपी से बात करते हुए दरोगा के खिलाफ तुरन्त एक्शन लेने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों को हर हाल में अपनी सोंच बदलनी होगी। वरना ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी में सरकार गठन के लिए भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा
