सलमान खान ने यूलिया वंतूर के गाना ‘डिजाइनर लहंगा’ को किया प्रमोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के गाने ‘डिजाइनर लहंगा’ को सोशल मीडिया पर प्रमोट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘डिजाइनर लहंगा’ गाना को प्रमोट किया है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने बनाया है जबकि इस गाने को यूलिया वंतूर ने आवाज दी है। खान ने न सिर्फ …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के गाने ‘डिजाइनर लहंगा’ को सोशल मीडिया पर प्रमोट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘डिजाइनर लहंगा’ गाना को प्रमोट किया है।

इस गाने को हिमेश रेशमिया ने बनाया है जबकि इस गाने को यूलिया वंतूर ने आवाज दी है। खान ने न सिर्फ गाने को प्रमोट किया है बल्कि उन्होंने प्रशंसकों से गानों को प्यार देने के लिए भी कहा है।

सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है, सुपर रॉकस्टार हिमेश रेशमिया द्वारा बनाया गया, शब्बीर अहमद द्वारा लिखा गया और यूलिया वंतूर द्वारा गाया गया नया गाना डिजाइनर लहंगा आपके लिए पेश है। यह ब्लॉकबस्टर हिट एल्बम मूड विथ मेलोडी का है। गाना रिलीज हो गया है। इसे ढ़ेरों प्यार दीजिए। इसके साथ उन्होंने गाने की लिंक भी शेयर की है।

पढ़ें-हरदोई: खेत में आग लगने से गांव वालों में उबाल, डायल-112 के न पहुंचने से गुस्से में है फर्दापुर गांव

संबंधित समाचार