अप्रैल में ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग शुरू करेंगे अर्जुन कपूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग अप्रैल में शुरू कर सकते हैं। अर्जुन ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन 2 की शूटिंग पूरी की है। एक्टर अब अपनी अगली फिल्म द लेडीकिलर की शूटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसा कहा जा …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग अप्रैल में शुरू कर सकते हैं। अर्जुन ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन 2 की शूटिंग पूरी की है। एक्टर अब अपनी अगली फिल्म द लेडीकिलर की शूटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू हो सकती है।

बताया जा रहा है कि मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन 2 की शूटिंग को पूरी करने के बाद अर्जुन बिना ब्रेक के ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सस्पेंस ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में निर्माता फैंस को एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी से रूबरू कराएंगे। इसमें अर्जुन एक छोटे शहर के प्लेबॉय का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

इस फिल्म में अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका नजर आने वाली हैं। द लेडी किलर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अजय बहल कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले किया जा रहा है।

पढ़ें-बरेली: धर्मपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री, अरुण कुमार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया

संबंधित समाचार