काशीपुर: पुत्र पर संपत्ति के लिए जान से मारने की धमकी देने का आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। एक पिता ने अपने पुत्र पर संपत्ति के लिए गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घास मंडी निवासी बलदेव राज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उनका एक पुत्र प्रकाश रेजीडेंसी में रहता है। वह अक्सर उनसे अवैध रूप से धन व संपत्ति की मांग …
काशीपुर, अमृत विचार। एक पिता ने अपने पुत्र पर संपत्ति के लिए गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घास मंडी निवासी बलदेव राज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उनका एक पुत्र प्रकाश रेजीडेंसी में रहता है।
वह अक्सर उनसे अवैध रूप से धन व संपत्ति की मांग कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। 18 मार्च को दिन में उनका पुत्र हाथ में रिवॉल्वर लिए उनके घास मंडी स्थित घर पर आ गया। तभी उनके दूसरे पुत्र ने गेट बंद कर दिया। उसने हवाई फायरिंग की और कहने लगा कि अगर मुझे संपत्ति नहीं दी, तो तेरी गोली मारकर हत्या कर दूंगा। व्हाट्सएप ग्रुप में भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र कमल अरोरा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
