न्यूजीलैंड और नीदरलैंड का T20 मैच चढ़ा बारिश की भेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नेपियर। न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच शुक्रवार को यहां बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। मैच से पहले भारी बारिश आने के कारण आउटफील्ड गीली हो गयी जबकि गेंदबाजों के रन अप में फिसलन थी। बारिश खेल के निर्धारित समय से पहले थम गयी थी लेकिन अंपायरों ने मैदान की …

नेपियर। न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच शुक्रवार को यहां बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। मैच से पहले भारी बारिश आने के कारण आउटफील्ड गीली हो गयी जबकि गेंदबाजों के रन अप में फिसलन थी।

बारिश खेल के निर्धारित समय से पहले थम गयी थी लेकिन अंपायरों ने मैदान की स्थिति को खेल के अनुकूल नहीं पाया। बाद में फिर से बारिश होने लगी जिससे अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया। इन दोनों टीम के बीच अब तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी जिसका पहला मैच मंगलवार को होगा।

संबंधित समाचार