गदरपुर: जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने की मांग की। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता कानून लागू किये जाने को सराहनीय कदम बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। शुक्रवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप के निकट अंतरराष्ट्रीय …

गदरपुर, अमृत विचार। विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने की मांग की। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता कानून लागू किये जाने को सराहनीय कदम बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।

शुक्रवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप के निकट अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के बैनर तले संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं महिलाओं ने जय श्री राम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए धार्मिक सरकार का आभार प्रकट किया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डा. आरके महाजन ने कहा कि धामी सरकार बधाई के पात्र हैं जिन्होंने समान नागरिक संहिता लागू कर प्रदेश को मजबूत करने का काम किया है।

इस मौके पर इस अमित ढींगरा ,मिंटू रस्तोगी, अनिकेत रस्तोगी, प्रदोश सक्सेना, गोपाल कश्यप ,रोहित ठाकुर, अनुज कश्यप, संजय रावत, सागर कश्यप, मूर्ति देवी, ममता, संगीता, विजया पांडे, हरप्रीत कौर, परमजीत कौर, जयंती पांडे, पूजा पांडे, मनीषा वर्मा, पूजा रानी, ललिता, संतोष, नीतू, ललिता देवी आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार