रायबरेली: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर जमालपुर के निकट तांगे की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। घटना शुक्रवार सुबह की है। भदोखर थाना क्षेत्र के चकबल्लीहार निवासी फल्लू (58) साइकिल से मुंसीगंज किसी जनसेवा केंद्र केवाईसी कराने गया था। …

रायबरेली। लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर जमालपुर के निकट तांगे की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। घटना शुक्रवार सुबह की है। भदोखर थाना क्षेत्र के चकबल्लीहार निवासी फल्लू (58) साइकिल से मुंसीगंज किसी जनसेवा केंद्र केवाईसी कराने गया था। जब वह वापस मुंसीगंज से वापस घर आ रहा था तभी पीछे से आ रहे तांगे की टक्कर से किसान फल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे पहले एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी ।

सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने घायल की गंभीर दशा को देखते हुए उसे जिला अस्पताल लेजाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान फल्लू की मौत हो गई। दूसरी ओर तांगा चालक मौके से तांगा छोड़ कर भाग गया था । प्रभारी निरीक्षक एशकांत सिंह ने बताया कि अज्ञात तांगा चालक केविरुद्ध मामला दर्ज किया गया है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

पढ़ें-बाराबंकी: प्री प्राइमरी शिक्षा के लिए आयोजित की गई कार्यशाला

संबंधित समाचार