बहराइच: सागरमाथा प्रधानमंत्री महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
बहराइच। सीमा से सटे नेपालगंज शहर में सागरमाथा प्रधानमंत्री महिला वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को हुए मैच में हरियाणा हीरो क्लब की टीम ने नेपाल पुलिस टीम को 3/2 से पराजित किया। बहराइच के रूपईडीहा सीमा से सटे नेपालगंज शहर में स्थित रंगशाला परिसर में सागरमाथा प्रधानमंत्री महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट चल …
बहराइच। सीमा से सटे नेपालगंज शहर में सागरमाथा प्रधानमंत्री महिला वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को हुए मैच में हरियाणा हीरो क्लब की टीम ने नेपाल पुलिस टीम को 3/2 से पराजित किया।
बहराइच के रूपईडीहा सीमा से सटे नेपालगंज शहर में स्थित रंगशाला परिसर में सागरमाथा प्रधानमंत्री महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट चल रहा है। टूर्नामेंट में शुक्रवार को हरियाणा हीरो क्लब की टीम और नेपाल पुलिस की टीम को बीच मुकाबला हुआ। जिसमें हरियाणा की टीम ने 3-2 के सीधे सेटों में नेपाल पुलिस की टीम को पराजित किया।
हराकर प्रधानमंत्री कप में आगे की राह आसान कर ली है। दोनों देशों की टीमों ने अच्छा खेल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बनाए रखा। इस मौके पर बेहतर खेल के प्रदर्शन के लिए नेपाल पुलिस के कोपीला राना को पुरस्कृत किया गया।
रंगशाला स्टेडियम में भारी संख्या में दोनों टीमों के समर्थक व पुलिस अधीक्षक बांके श्याम कृष्णा अधिकारी,आयोजक टीएस ठकुरी विनोद अग्रहरि, सहित गणमान्य जन व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
बांके जिला वॉलीबाल एसोसिएशन नेपाल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भारत और नेपाल की छह टीमें प्रतिभाग कर रही है। 28 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें-यूक्रेन में थियेटर पर रूस ने किया था हमला, उसमें 300 लोगों की हुई थी मौत: अधिकारी
