रायबरेली: शपथ लेने के दूसरे दिन जिले में पहुंचे दिनेश प्रताप सिंह, हुआ भव्य स्वागत
रायबरेली। प्रदेश में नवगठित योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री की शपथ लेने के दूसरे दिन रायबरेली पहुंचे दिनेश प्रताप सिंह का भव्य स्वागत हुआ है। जनपद की सीमा से लेकर शहर तक जगह जगह पर सैकड़ों लोगों का हुजूम चिलचिलाती धूम में स्वागत के लिए खड़ी थी। रायबरेली जनपद की सीमा चुरुवा …
रायबरेली। प्रदेश में नवगठित योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री की शपथ लेने के दूसरे दिन रायबरेली पहुंचे दिनेश प्रताप सिंह का भव्य स्वागत हुआ है। जनपद की सीमा से लेकर शहर तक जगह जगह पर सैकड़ों लोगों का हुजूम चिलचिलाती धूम में स्वागत के लिए खड़ी थी।
रायबरेली जनपद की सीमा चुरुवा बार्डर पर पहुंचते ही सैकड़ों समर्थकों ने दिनेश सिंह को फुल मालाओं से लाद दिया। लखनऊ व रायबरेली जनपद की सीमा पर स्थित हनुमान जी के मंदिर में राज्य मंत्री ने पूजा अर्चना की और लड्डू का प्रसाद भी चढ़ाया।
उसके बाद मंत्री का काफिला आगे बढ़ा तो बछरावां कस्बे में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वहां पर भी स्वागत का सिलसिला चला। उसके बाद हरचंदपुर, गंगागंज, कुंदनगण आदि कस्बों में भी पहली बार मंत्री बने जिले का एमएलसी का भव्य स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें-चुनावों में जीत लोगों के मोदी के नेतृत्व में भरोसे का प्रमाण, कांग्रेस का हुआ सफाया- अमित शाह
