रजिस्टर में बीट पुलिस की करें इंट्री, एसपी ने थाने का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं
बहराइच। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने शनिवार को पयागपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने की बात कही। पयागपुर थाने में एसपी केशव कुमार चौधरी ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या से सम्बन्धित रजिस्टर …
बहराइच। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने शनिवार को पयागपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने की बात कही। पयागपुर थाने में एसपी केशव कुमार चौधरी ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा भी की।
रजिस्टर नंबर आठ की इन्ट्री चेक करते हुए ड्यूटी अनुसार इन्ट्री करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित करने और प्रत्येक जनशिकायत का फीडबैक स्वयं थानाध्यक्ष को करने के लिए निर्देशित किया।
एसपी ने मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके एंव लावारिश वाहन /माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया के प्रस्ताव को प्रस्तुत कर निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये गये। सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया, थानाध्यक्ष एचएन मिश्र समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
पढ़ें-रायबरेली: रेलवे ट्रैक पर बने आम रास्ते को ब्लॉक करने पर भड़के ग्रामीण, किया हंगामा
