रायबरेली: मनमाफिक दवा न मिलने पर फार्मासिस्ट को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जतुवा टप्पा में शुक्रवार को बड़ी मात्रा में पैरासिटामोल दवा मांग रहे एक युवक ने फार्मासिस्ट की उस समय पिटाई कर दी जब उसने इतनी ज्यादा दवा देने से मना कर दिया। कहा सुनी के बाद युवक ने फार्मासिस्ट को जोरदार धक्का देकर गिरा दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।पीड़ित की …

रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जतुवा टप्पा में शुक्रवार को बड़ी मात्रा में पैरासिटामोल दवा मांग रहे एक युवक ने फार्मासिस्ट की उस समय पिटाई कर दी जब उसने इतनी ज्यादा दवा देने से मना कर दिया। कहा सुनी के बाद युवक ने फार्मासिस्ट को जोरदार धक्का देकर गिरा दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

शुक्रवार को सतांव क्षेत्र के जतुवा टप्पा निवासी गिरीश अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दवा लेने गया था। जहाँ फार्मासिस्ट विजय कुमार वर्मा से दवा को लेकर कहासुनी होने लगी। फार्मासिस्ट का आरोप है कि गिरीश अवस्थी पैरासीटामोल दवा का पूरा डिब्बा माँग रहा था। जबकि वह जरूरत के मुताबिक दवा दे रहा था।

इसी बात को लेकर पहले दोनो में कहासुनी हुई, उसके बाद दोनो भिड़ गए। दोनो में भिड़ंत देखकर मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया किंतु इतने में गिरीश ने जोरदार धक्का दिया, जिससे फार्मासिस्ट नीचे गिर गया। परिणामस्वरूप वह गम्भीर रूप से घायल हो गया है। फार्मासिस्ट विजय कुमार ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित गिरीश अवस्थी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

पढ़ें-रजिस्टर में बीट पुलिस की करें इंट्री, एसपी ने थाने का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

संबंधित समाचार