बाराबंकी: लापता युवक के हत्या की आशंका, सीओ ने पुलिस बल के साथ लिया मौके का जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शुक्रवार को लापता हुए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाग मे पेड़ से लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर मिट्टी लगी होने के कारण ग्रामीण हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं । …

बाराबंकी। शुक्रवार को लापता हुए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाग मे पेड़ से लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर मिट्टी लगी होने के कारण ग्रामीण हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं ।

कोठी थाने के उचिटा गांव  निवासी रामकिशुन का करीब 20 वर्षीय पुत्र वीरभद्र उर्फ खन्नू बीते शुक्रवार को दोपहर के समय घर से निकला था ।देर शाम तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला।

शनिवार सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने बनहाबाग में  चिलविल के एक पेड़ में उसकी लटकती लाश देखी। पेड़ में खुद की बनियान के फंदे से शव लटक रहा था। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।

परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर मिट्टी लगी होने तथा पैर टहनी में फंसा होने की वजह से ग्रामीणों में युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने की चर्चा है।

घटना की जानकारी पाकर क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ बीनू सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोठी संजीत सोनकर ने बताया है कि पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है बात हो गई है नामजद शिकायत देने की बात कह रहे हैं शिकायत मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें-रजिस्टर में बीट पुलिस की करें इंट्री, एसपी ने थाने का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

संबंधित समाचार