UP MLC Election: सांसद अक्षयबर लाल ने की अपील- विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को दिलाएं जीत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। विधान परिषद बहराइच/श्रावस्ती प्रत्याशी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गोंडा रोड स्थित विनायक रिसॉर्ट में हुआ। शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी एवं सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गोंड ने जिलाध्यक्ष भाजपा बहराइच श्याम करन टेकड़ीवाल व जिलाध्यक्ष भाजपा श्रावस्ती महेश मिश्रा ओम की उपस्थिति में फीता काटकर किया। कार्यालय उद्घाटन से पूर्व …

बहराइच। विधान परिषद बहराइच/श्रावस्ती प्रत्याशी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गोंडा रोड स्थित विनायक रिसॉर्ट में हुआ। शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी एवं सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गोंड ने जिलाध्यक्ष भाजपा बहराइच श्याम करन टेकड़ीवाल व जिलाध्यक्ष भाजपा श्रावस्ती महेश मिश्रा ओम की उपस्थिति में फीता काटकर किया। कार्यालय उद्घाटन से पूर्व परंपरा के अनुसार विधि विधान से पूजन कार्य भी किया गया।

एमएलसी चुनावी बैठक का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी, सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गोंड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, विधायक इकौना राम फेरन पाण्डेय, गौरव वर्मा, करनवीर सिंह ने चुनाव संबंधी दिशा निर्देश देने के साथ-साथ विजय के लिए रूपरेखा बनाई। सांसद ने कहा कि सभी लोग मिलकर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाएं।

जिससे गांव और शहर में विकास हो सके। इस दौरान निशंक त्रिपाठी, बीनाराज मिश्रा, श्रीनाथ शुक्ला, शंकर दयाल पाण्डेय, संजय कैराती, जगदंबिका वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह, राहुल राय, दीपक सत्या, सुषमा चौधरी, जिला महामंत्री डॉ जितेंद्र त्रिपाठी, नन्हे लाल लोधी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री डॉ. डिम्पल जैन, सुनील श्रीवास्तव, हरेन्द्र विक्रम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंन्द्र मिश्रा, कार्यालय प्रभारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, आई. टी. प्रमुख प्रमोद पाण्डेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष कृपा राम वर्मा, मानवेन्द्र प्रताप सिंह सहित दोनों जिलों के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़: बाइक जल कर बनी आग का गोला, शो पीस बने कलेक्ट्रेट भवन के बाहर फायर इमरजेंसी

संबंधित समाचार