काशीपुर: मॉर्निंग वॉक को निकली वृद्धा लापता, गुमशुदगी दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। मॉर्निंग वॉक के लिए स्टेडियम जाने को कहकर घर से निकली वृद्धा लापता हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। कचनालगाजी निवासी सुशील कुमार गोला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी मां 64 वर्षीय कृष्णा देवी 24 मार्च की सुबह मॉर्निंग वॉक के …
काशीपुर, अमृत विचार। मॉर्निंग वॉक के लिए स्टेडियम जाने को कहकर घर से निकली वृद्धा लापता हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। कचनालगाजी निवासी सुशील कुमार गोला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी मां 64 वर्षीय कृष्णा देवी 24 मार्च की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए स्टेडियम जाने को कहकर घर से निकली थीं। वह वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता वृद्धा की तलाश शुरू कर दी है।
