इटावा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा हड़कंप
इटावा। जिले में विद्युत हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। परिवारवालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। घरवालो ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। आपको बता दें, इकदिल थान इलाके में नेशनल हाईवे पर स्थित दुकान बंद कर घर जा रहे बीफार्मा के छात्र के ऊपर बिजली …
इटावा। जिले में विद्युत हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। परिवारवालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। घरवालो ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया।
आपको बता दें, इकदिल थान इलाके में नेशनल हाईवे पर स्थित दुकान बंद कर घर जा रहे बीफार्मा के छात्र के ऊपर बिजली के हाई वोल्टेज लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
परिवारवालों ने बिजली विभाग की लापरवाही मानते हुए हादसे वाली जगह पर हंगामा खड़ा कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर इकदिल थाना पुलिस और सीओ सिटी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और मृतक छात्र के परिजनों को सांत्वना दी और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर अमित कुमार ने घरवालो को शांत कराया।
