कश्मीर में बडगाम-बारामूला रूट पर ट्रेन सेवाएं निलंबित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम से बारामूला के बीच रविवार को ‘एहतियाती उपाय’ के तहत रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बडगाम से बारामूला के बीच रविवार को ‘एहतियाती उपाय’ के तहत रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं हालांकि बडगाम से बनिहाल तक सेवाएं सुचारू रूप …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम से बारामूला के बीच रविवार को ‘एहतियाती उपाय’ के तहत रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बडगाम से बारामूला के बीच रविवार को ‘एहतियाती उपाय’ के तहत रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं हालांकि बडगाम से बनिहाल तक सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि नदीगाम में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंकाओं के बीच ट्रेन सेवाएं रविवार को रद्द कर दी गई।

बडगाम में शनिवार को आतंकवादियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी की पहचान इशफाक अहमद के रूप में हुई है। घटना के दौरान उनके भाई उमर जान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिनकी आज सुबह मौत हो गई।

 

इसे भी पढ़ें-

‘नया भारत’ न केवल बड़े सपने देखता है बल्कि लक्ष्य तक पहुंचने का साहस भी दिखाता है: पीएम मोदी

संबंधित समाचार