असम: टर्बाइन विस्फोट में नीपको के तीन कर्मचारियों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। असम के दीमा हसाओ जिले में खांडांग जलविद्युत परियोजना के बांध के टर्बाइन में पानी भर जाने और विस्फोट होने से सरकारी स्वामित्व वाली नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (नीपको) के दो इंजीनियरों समेत तीन कर्मचारियों की मौत हो गयी। नीपको के अधिकारियों ने बताया कि मेघालय के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश के …

गुवाहाटी। असम के दीमा हसाओ जिले में खांडांग जलविद्युत परियोजना के बांध के टर्बाइन में पानी भर जाने और विस्फोट होने से सरकारी स्वामित्व वाली नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (नीपको) के दो इंजीनियरों समेत तीन कर्मचारियों की मौत हो गयी। नीपको के अधिकारियों ने बताया कि मेघालय के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश के बाद, शनिवार को नीपको बिजली संयंत्र का बांध भर गया और कई पेड़ उखड़ गए जिससे इंजीनियर अनुपम सैकिया, प्रबंधक जयंत हजारिका और एक अन्य अनुबंध कर्मचारी दिमराज जौहरी की मौके पर ही मौत हो गयी।

स्थानीय लोगों को आशंका है कि कुछ और लोग भीषण भूस्खलन के साथ आयी बाढ़ में फंस गए होंगे। नीपको के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। नीपको के अधिकारियों ने कहा कि इसी तरह की दुर्घटना सात अक्टूबर 2019 को दीमा हसाओ जिले में हुई थी, जिसमें कंपनी के चार कर्मचारियों की मौत हो गयी थी।

इसे भी पढ़ें-

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर मौलवी फारूक भड़के, फिल्म को बैन करने की मांग

 

 

संबंधित समाचार