बाराबंकी: केडी सिंह से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी
बाराबंकी। आज रविवार को पुलिस लाइन चौराहा स्थित केडी सिंह बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 45वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पद्मश्री कुंवर दिग्विजय सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पुष्पांजलि अर्पित करने वालों मे जिले के वरिष्ठ समाजसेवी, लेखक, विचारक मौजूद रहे। इस अवसर पर केडी सिंह बाबू की प्रतिमा …
बाराबंकी। आज रविवार को पुलिस लाइन चौराहा स्थित केडी सिंह बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 45वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पद्मश्री कुंवर दिग्विजय सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पुष्पांजलि अर्पित करने वालों मे जिले के वरिष्ठ समाजसेवी, लेखक, विचारक मौजूद रहे।
इस अवसर पर केडी सिंह बाबू की प्रतिमा पर मिशन हरियाली के संयोजक विजय प्रताप सिंह द्वारा दो फूल के गमले भी लगाए गए। कार्यक्रम के संयोजक अजय सिंह (गुरू जी) ने कहा कि प्राख्यात हाकी खिलाड़ी पद्मश्री केडी सिंह बाबू से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए और खेल में प्रतिभाग करना चाहिए।
जिन्होंने विश्व में जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर सल्लाउद्दीन, विनय सिंह , मृत्युंजय शर्मा , पाटेशवरी प्रसाद , धर्मेंद्र वर्मा , आशुतोष वर्मा ,मनीष खेतान ,शिवा शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
